7 Easy Steps to build habits | How to make habit | Entrepreneurs learner | harsh kumar rana

 7 Easy Steps to Build Habits | How To Build Habits In Effective Way!


7 Easy Steps to build habits- Entrepreneurs learner- harsh kumar rana
How-to-build-habit-Entrepreneurs-learner


Habit | how to build habit of reading | how to build habit of studying- Entrepreneurslearner | How to make a habit | How to make habit in effective way

Introduction - आदतें कैसे बनाएँ? आदते हमारे जीवन को अच्छा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है। आदते हमारे जीवन में अणु ( Atom ) जैसी होती है। जो पूरे सुधार में सहयोग देती है। पहले ये छोटी आदते ज्यादा महत्व की नही लगती है, लेकिन जैसे ही ये एक के बाद बढ़ती जाती है तो ये बडी जीत का ईंधन बन जाती है। अब बात जीवन को बदलने की आती है। तो अब हमें ध्यान ये देना है कि हमें आदतें अच्छी बनानी है या बुरी? क्योंकि जो कार्य आपके रूटीन में आ जाते है वो जुड़कर के आपको अच्छा या बुरा परिणाम देते है। जिसे हम Power Of Compounding कह सकते है।

इसी को ध्यान में रखकर मैं आपके लिए आसान योजनाएँ ( steps) बता रहा हूं जो कुछ दिन या हफ्ते के लिए नहीं, बल्कि जीवन भर के लिए है जिससे आप अच्छी आदतें बना सकते है और बुरी आदतों को खत्म कर सकते है।

Golden Statement- >
आदतें ही आपको जीवन को बेहतर बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है।  

आदतों की अहमियत क्या है?

  • जैसे मैंने आपको बताया कि आदतें हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है चाहे वो अच्छी हो या बुरी और यहाँ से ही निर्धारित ( Decide ) हो जाता है कि आप भविष्य में क्या बनेगें ?
  • आदतें ऐसा मार्ग होती है जिनके माध्यम से आप अपने बारे में सबसे गहरी मान्यताओं को विकसित करते है। अतः आप वही बनते है, जो आपकी आदतें होती है।
  • आदतों का मूल उद्देश्य जीवन की समस्याओं को हल करना होता है, जिसमे कम से कम ऊर्जा और प्रयास लगे।

छोटे बदलावों का बड़ा असर

  • अगर आप अपने को बेहतर और अच्छी आदतें बनाना चाहते है पर बना नही पा रहे है तो निराश न होए आप अभी से छोटी - छोटी आदतें बनाकर बड़े परिणाम हासिल कर सकते है। पर हमारी समस्या ये है कि हम छोटे - छोटे बदलावों को कम आंकते है हम ये मानते है कि बड़ी सफलता में ज्यादा प्रयास जरूरी है पर ऐसा नही है छोटे - छोटे प्रयासों से ही तो बड़े प्रयास संभव है पर हम अपने आप पर दबाव डालते है , ताकि किसी तरह से कुछ ऐसा बदलाव हो कि हर कोई इस बारे में बात करें कि मैने कितनी मेहनत करी है।
  • NOTE- मेरा इसमें ये उद्देश्य नही है कि मेहनत करने वाले बेकार है मैं उनका दिल से सम्मान करता हूँ।

7 Easy Steps to build habits- Entrepreneurs learner- harsh kumar rana
1% Improvement-Entrepreneurs-Learner


  •  उदाहरण के लिए यदि आप प्रतिदिन  1% भी पहले से बेहतर होते है , तो पूरे 1 वर्ष में 37 गुना बेहतर बन सकते है। इसके उलटा यदि आप 1 वर्ष तक हर दिन बदतर (बेकार) होते जाते है, तो आप शून्य ( zero ) के करीब हो जाएंगे। भले ही छोटी जीत से शुरूआत हो या छोटी हार से, यह जुड़कर कई गुना हो जाती है। आप इस बात को हल्के में ना ले , अगर आप 2 या 5 साल पीछे की ओर देखे तो आपको साफ दिखता है कि अच्छी आदतों का मूल्य क्या है और बुरी आदतो के लिए क्या कीमत चुकानी होती है।
Goldern Statement- >
सफलता प्रतिदिन का उत्पात है, जीवन में केवल एक बार का बदलाव नही।
  • आदतें दुधारी तलवार है। बुरी आदतें आसानी से आपको खत्म कर सकती है , जिस तरह से अच्छी आदतें आपको बेहतर बना सकती है इसलिए इसे समझना आवश्यक है।

हम आदतों को क्यों छोड़ देते है?

  • जब हम कोई नई आदतें बनाते है तो हमारे लिए आदत को स्थायी ( permanent ) बनाना इतना मुश्किल हो जाता हैं कि लोग कुछ छोटे बदलाव करते है पर उन्हें ठोस नतीजे नही मिलते , तो इसे रोक देने का फैसला करते है। हम सोचते है " कि मैं कई महीनों तक हर दिन दौड़ा , तो मैनें अपने शरीर में बदलाव क्यों नही देखा? " जब इस तरह के विचार हम पर हावी होते है , तो अच्छी आदतों को आपको दरकिनार करने का बहाना मिल जाता है, लेकिन अगर आपको अच्छा बदलाव लाना है तो अपनी आदतों को लंबे समय तक बनाए रखें ताकि आप इस अंतर्निहित संभावनाओं के पठार को पार कर सके।

7 Easy Steps to build habits- Entrepreneurs learner- harsh kumar rana
The-Palteau-of-Latent-Potential-Entrepreneurs-learner


Graph Explaination
  • हम अक्सर सोचते है कि प्रगति एक सीधी रेखा में होती जाएगी। हम यह उम्मीद बहुत कम करते है कि यह जल्द मिलेगी। वास्तव में हमारे प्रयासों के नतीजे अक्सर देर से ही मिलते है। कई महीने या वर्षों के बाद हमारे द्वारा पहले किए गए काम का हम वास्तविक मूल्य समझ पाते है। यह ' निराशा की घाटी ' ( valley of Displacement ) बना देता है। जहाँ लोग हफ्तों और महीनों मेहनत करने के बाद भी बिना किसी परिणाम के हतोत्साहित ( Discourage )महसूस करते है , हालाँकि यह काम बेकार नही जाता है। यह जमा होने लगता है। हमारे पिछले प्रयासों का सारा मूल्य काफी समय बाद प्राप्त होता है
  • सभी बड़ी चीजे छोटी शुरुआतो से प्राप्त हो पाती है। हर आदत का बीज अकेला , छोटा सा निर्णय रहता है, लेकिन जैसे ही वह फैसला बार - बार आदत के रूप में उभरने लगता है, तो वह मजबूत होने लगता है। वह जड़े जमाता है और शाखाएं निकलने लगती है।
  • जैसे- बासं पहले  पांच वर्षों में बड़ा हुआ नही दिखता है , क्योंकि वह जमीन के नीचे जड़े जमाता रहता है और अलगे छह हफ्ते में नब्बे फीट तक बढ़ जाता है।
  • इसी प्रकार से आदतें भी तब तक कोई फर्क नही डालती है , जब तक कि आप एक अहम सीमा को पार नही कर जाते और नए स्तर नही पा लेते।

How to Make and Quit any Habit?

अगर आप जबरदस्त तरीके से आदतें बनाना चाहते है तो आप इन चार कदमों में आदत बनाने की प्रक्रिया को बाँट सकते है जिसे हम Cycle of Habits कह सकते है।
1. संकेत (cue)
2. ललक (craving)
3. प्रतिसाद ( Response)
4. पुरस्कार (Reward)


7 Easy Steps to build habits- Entrepreneurs learner- harsh kumar rana
Cycle-Of-Habit-Entrepreneurs-learner



अब हम इन चार कदमों को ध्यान से समझते है कि ये क्या है ? और कैसे काम करते है ?

संकेत (Cue):- यह आपके दिमाग को चालू करता है , ताकि वह व्यवहार करे। आज हम अपना अधिक से अधिक समय उन संकेतो पर लगाते है, जो दूसरे स्तर के पुरस्कारों जैसे धन कैसे कमाया जाए, प्रसिद्धि कैसे हासिल करे , मित्रता कैसे करे ये सभी संकेत है। हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि हम इंसानों का एक psychological behavior होता है कि जो भी हम  कार्य करते है, उसके पीछे कार्य को करने का एक गहन उद्देश्य होता है।
  • जैसे- आप खुद सोचे आप अमीर क्यों बनना चाहते है, आप किताब पढ़ने की आदत क्यों बनाना चाहते है? इनके पीछे एक ना एक उद्देश्य जरूर होता है।
  • इसमें आपका दिमाग आपके भीतरी और बाहरी वातावरण का विश्लेषण करके यह संकेत देता है कि आपके लिए फायदा कहाँ है?

 ललक (Craving):- यह हर आदत के पीछे की प्रेरक शक्ति है। प्रेरणा या इच्छा के बिना या बदलाव की ललक के बिना काम करने का कोई कारण नही होता। जो भी ललक है, वह आपकी आदत नहीं स्थिति में बदलाव है।
  • जैसे - > आप टीवी चालू करना नही चाहते, बल्कि आप मनोरंजन चाहते है। अब इसमें आपकी इच्छा प्रकट हो रही है।
  • हर ललक इच्छा से संबंधित होती है, जो आपके भीतर (अंदर) की स्थिति को बदलना चाहती है।

प्रतिसाद (Response):-  ये बहुत महत्वपूर्ण कदम है प्रतिसाद ही वास्तविक आदत होती है, जो आप करते है, जो एक विचार या कार्य का रूप ले सकती है।
  • कोई प्रतिसाद आपको मिलता भी है या नही यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने प्रेरित है क्योंकि आपकी क्षमता के आधार पर ही Response तय होता है। ये सुनने में आसान लगता है लेकिन आदत तब ही बन सकती है। जब आप उसे करने में समर्थ होते है।
  • जैसे - > यदि आपने आज सोचा कि कल से मैं किताब पढ़ना शुरू करूँगा पर आपने Response किया है या नही इस बात पर निर्भर करता है कि वो आदत बने।

पुरस्कार (Reward):-  पुरस्कार आपके इन तीनो कदमों में बहुत महत्वपूर्ण है।
  • पुरस्कार ही आपकी ललक को संतुष्ट करता हैं।
  • जैसे - > खाना और पानी आपको ऊर्जा देते है, जो जीवित रहने के लिए जरूरी है।
  • अंत में हर आदत का अंतिम लक्ष्य पुरस्कार होता है।
  1. संकेत पुरस्कार को देखते है।
  2. ​ललक पुरस्कार की इच्छा को व्यक्त करती है।
  3. प्रतिसाद पुरस्कार हासिल करने से है।
  • क्या कभी आपने सोचा कि हम पुरस्कारों का पीछा क्यों करते है?क्योंकि 
  1. वे हमें संतुष्ट करती है।
  2. वे हमें शिक्षित करती है​
This is Most important Point
  • यदि ये चार चरण आपके व्यवहार में नही है तो आदत ही नही बनेगी। संकेत को ही खत्म कर दे तो आदत कभी शुरु होगी ही नही। ललक को कम कर दे, तो काम करने के लिए आपको प्रेरणा नही मिलेगी। व्यवहार को मुश्किल कर दे, तो आप इसे नही कर सकेंगे। यदि पुरस्कार आपकी इच्छा को संतुष्ट करने में सफल नही होता हैं , तो आप इसे भविष्य में फिर नही करेंगे। शुरू के तीन चरणों के बिना व्यवहार उभरेगा नही और सभी चारो के बिना व्यवहार दोहराएगा भी नही।

कैसे अच्छी आदतें बनाएं और बुरी आदत को छोड़े ?

ये Point इस Article का बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आपने इस Article को पूरा नही पढ़ा तो आप इस point को मिस कर सकते है।

कैसे अच्छी आदत का निर्माण करे?

7 Easy Steps to build habits | How to make habit | Entrepreneurs learner | harsh kumar rana
How-Makes-Habit-Entrepreneurs-Learner


इस नियम को हम एक उदाहरण के साथ समझ सकते है-

इसे स्पष्ट बनाएं- आप एक किताब पढ़ने की आदत बनाना चाह रहे है। तो आपको यह स्पष्ट करना होगा कि मुझे ये क्यों पढ़नी है? , ये Book वास्तव में मेरे लिए कितनी जरूरी है ? और मुझे ये Book कब और कहाँ पढ़नी है? तो इससे अधिक संभावना रहती है कि आपकी आदत बने। short में कहे तो अपने Goal और Habit जो आप बनाना चाहते है उसे स्पष्ट ( clarity ) बनाएं।
  • कई लोग सोचते है कि उनमें प्रेरणा की कमी है , जबकि उनमे वास्तव में स्पष्टता की कमी होती है। हमें यह स्पष्ट नही होता कि हमें कब और कहाँ कारवाई की जानी चाहिए। कुछ लोग समय के इंतजार में पूरा जीवन निकाल देते है ताकि वे कुछ सुधार कर सके पर ऐसा नही होता। आपको अगर अच्छी आदत बनानी है तो आज ही निर्धारित करे कि कार्य को कब और कहाँ करना है।
इसे आकर्षक बनाएं- अगर आप अपनी किताब पढ़ने की आदत को आकर्षक बनाना चाहते है तो आप पढ़ते पढ़ते सवाल भी निकाल सकते है कि ये ऐसा क्यों है, कैसे है , क्या है , अपना किताब के प्रति Intrest बनाए।

इसे आसान बनाएं- जब आप किताब पढ़ते है तो इसे आपको आसान बनाना है। जितना हो सके आप अपनी भाषा में समझे ना कि किताब को रटे। इससे आप बोर नही होगे आपको किताब पढ़ने में मन भी लगेगा।

इसे संतोषजनक बनाएं- इसमें इसका अर्थ है कि जो आपने किताब पढ़ी आप उससे कितने संतुष्ट ( satisfy ) है या नही? जिस उदेश्य से आप किताब पढना चाहते थे वो पूरा हुआ या नही।


You can also read the most popular post-

कैसे बुरी आदत को खत्म करे?

हमने जो अभी ऊपर समझा कि अच्छी आदतें कैसे बनाए और अगर हम इसी नियम का उल्टा कर दे तो आपकी बुरी आदतें भी छुट जायेगी।

7 Easy Steps to build habits | How to make habit | Entrepreneurs learner | harsh kumar rana
How-Avoid-Habit-Entrepreneurs-Leaner

 

Conclusion:-  प्रिय पाठकों अंत में मैं यही कहना चाहूँगा कि जो मैंने आपको ये नियम बताए आप उसे जरूर से अपने जीवन में प्रयोग करे और मेरा यकीन मानिये ये नियम आपके जीवन में बहुत अच्छा परिणाम देंगे। मैं यही कामना करता हूँ कि आप अपने जीवन में सफल और अच्छी आदतें बनाए अंत में जाते जाते यही कहूँगा कि आदतें ही आपके जीवन का असली निर्माण और नई दिशा देती है कि आपकी आदतें अच्छी है या बुरी।

अगर आपको मेरी ये पोस्ट अच्छी लगी तो कृपया ज्यादा-ज्यादा लोगों तक share करे जिससे उन्हें भी फायदा हो। और पोस्ट पढ़ने के लिए आपको मेरा दिल की गहराईयों से तह दिल से धन्यवाद।

Frequently Asked Questions

1) What are 5 habits for good studying?
Answer: 1. Make a Schedule:- 
  • Make a list of study habits has to be making a schedule.
  • Write down what you are going to do and when gives you something to build your days around and lets you keep on eye are your progress.
2. Create your Environment
  •   This point is most important if you does not make an environment then you cannot do your work properly.
  • If you follow this point then you create more better results.
  • It is better for focus. But you also, remember when you are going to study, you must remove distracting items like smartphones, games, friends, etc.
  • The environment make sure quiet spot when you are less likely to disturbed.
3. Should Be Better Sleep
  •  Studies show that sleep plays an important role in memory both before and after learning a new task. So, I recommend you sleep 6 to 7 hours but it is not mandatory for all we should sleep enough so that we can feel energized by ourselves.
4. Take Regular Notes
  • This is another habit of successful student who never forget to take notes while studying. Taking regular notes boosts your memory power and also you to revise the topics in a hassle free.
5. focus On Study
  • Don't get distracted by what is happening and try to focus on study. Smart students take fewer objects in their study room by which they can concentrate o your studying. Follow this habit form now and concentrate on your studies to get better results.


You can also connect with me on WhatsApp. (WhatsApp chat link provided on website home page)

Post a Comment

0 Comments